90km की माईलेज और ब्लुटूथ जैसे फीचर्स के साथ आया Hero HF Deluxe बाइक का नया मॉडल मात्र इतनी है कीमत

0
3

Hero HF Deluxe 2024 Model Price:- अगर आप इन दिनों नई बाइक लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार ऑफर लाये हैं. आपको बता दें कि Hero MotoCorp ने हाल ही में अपने दोपहिया वाहनों पर कई तरह के ऑफर पेश किये है. ग्रैंड फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट (GIFT) के तहत कंपनी ने डिस्काउंट, स्पेशल फाइनेंस स्कीम, इंसेंटिव और बहुत कुछ ऑफर किया है. इसके अतिरिक्त, हर हीरो दोपहिया वाहन पर अलग-अलग ऑफर मिल रहें है. इन सब ऑफर्स का बेनिफिट डीलरशिप पर खरीदारी के वक़्त लिया जा सकता है.


घर ला सकते हैं हीरो की नई Hero HF Deluxe

ऐसे में अगर आपको हीरो की बाइक पसंद है और आप अपने घर में हीरो की नई मोटरसाइकिल या स्कूटर लाने का मन बना रहें हैं, तो आपके लिए गोल्डन चांस है. Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) जैसे लोकप्रिय बिकने वाले मॉडल को आप कंपनी के ऑफर में काफी किफायती कीमत पर खरीद पाएंगे. हीरो के ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर 18002660018 पर संपर्क किया जा सकता है.


मिलती है 5 साल की वारंटी और 5 फ्री सर्विस

Hero HF Deluxe सबसे फेमस 100 सीसी मोटरसाइकिलों में शुमार है. स्प्लेंडर और पैशन सीरीज जैसे मॉडलों के बाद ब्रांड के कुल बिक्री में इसका बड़ा कंट्रीब्यूशन रहता है. एचएफ डीलक्स में अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, यूएसबी चार्जर और हाई फ्यूल एफिशिएंसी के लिए i3S तकनीक के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं. बाइक में स्टैण्डर्ड के रूप में पांच साल की वारंटी और पांच फ्री सर्विस भी ऑफर की जाती है.


बाइक में आता है पावरफुल इंजन

Hero HF Deluxe में 97.2 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 7.9 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है. मोटर को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है. 2024 एडिशन को लेटेस्ट बीएस6 चरण 2 मानदंडों को पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है, जिसमें रियल टाइम उत्सर्जन डेटा और ई20 ईंधन अनुपालन के लिए एक ओबीडी2 डिवाइस दिया गया है. अन्य कंपोनेंट्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, पीछे की और डुअल शॉक सस्पेंशन आता है. बाइक में ब्रेकिंग के लिए दोनों ओर ड्रम ब्रेक और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम आते है.


कीमत में भी है किफायती

2024 Hero HF Deluxe कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. बाइक के ब्लैक कैनवस एडिशन में नई कलर स्कीम – नेक्सस ब्लू, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक के साथ हैवी ग्रे और स्पोर्ट्स रेड के साथ ब्लैक इत्यादि ऑफर किये जाते है. बाइक की कीमत की बात करें तों यह ₹59,998 से शुरू होकर ₹69,018 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक मिलती है. इस प्रकार कीमत के मामले में भी यह किफायती है. मार्केट में यह बाइक होंडा शाइन 100 और बजाज प्लेटिना को टक़्कर देती है.


Previous articleSamsung 200MP camera with 12GB RAM and ip68 waterproof
Next articleThis new model of Maruti Alto 800 car comes with many powerful features
MITHLESH KUMAR
नमस्ते दोस्तों आप सभी का हमारे इस वेबसाइट पर स्वागत है. इस वेबसाइट पर आपको सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ कि जानकारी दी जाती है. इस वेबसाइट पर दी गई सारी जानकारी टीवी, पेपर, इंटरनेट से प्राप्त कि गई है जिसे हम आपके साथ साझा करते है. नोट: YojanaBook.com : नवोदय या किसी भी सरकारी वेबसाइट से सम्बंधित नहीं है। यहां दी गई सभी जानकारी केवल शिक्षा के उद्देश्य से है। हम यहां बताये गये किसी भी तथ्य और आंकड़ों का दावा नहीं करते हैं। Note: YojanaBook.com: Not affiliated with Navodaya or any government website. All the information given here is for education purposes only. We do not claim any facts and figures stated here.

Leave a Reply